आगरा कॉलेज में गणित ,वनस्पति विज्ञान विभाग और राजनीति विज्ञान विभाग की मौखिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

आगरा। आगरा कॉलेज के गणित एवं राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा बीए, बीएससी और एमए, एमएससी स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं रिसर्च प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

Apr 21, 2025 - 19:36
Apr 21, 2025 - 20:23
 0
आगरा कॉलेज में गणित ,वनस्पति विज्ञान विभाग और राजनीति विज्ञान विभाग की मौखिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

दोनों डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

गणित विभाग का परीक्षा कार्यक्रम

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरके श्रीवास्तव ने बताया कि बीएससी तृतीय वर्ष (छठे सेमेस्टर के छात्रों की मौखिक परीक्षा एवं प्रैक्टिकल 24 अप्रैल 2025 (बृहस्पतिवार)

को प्रातः 11:00 बजे से गणित विभाग में होंगे। एमएससी (द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर) के छात्रों की मौखिक परीक्षा 26 अप्रैल 2025 (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे से गणित विभाग में आयोजित की जाएगी। 

राजनीति विज्ञान विभाग का परीक्षा कार्यक्रम

प्रोफेसर मृणाल शर्मा, प्रभारी, राजनीति विज्ञान विभाग के अनुसार बीए तृतीय वर्ष (छठे सेमेस्टर) के छात्रों की मौखिक परीक्षाः 25 अप्रैल 2025 (शुक्रवार)। समय: प्रातः 10:30 बजे से होगी। एमए (प्रिवियस) द्वितीय सेमेस्टरः 26 अप्रैल 2025 (शनिवार)। समय: प्रातः 10:30 बजे से जबकि एमए (फाइनल) चतुर्थ सेमेस्टरः दिनांक: 28 अप्रैल 2025 (सोमवार)। समय: प्रातः 10:30 बजे से कॊलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में होगी। 

प्रो. शर्मा ने स्पष्ट किया कि सभी छात्र अपने एडमिट कार्ड के साथ उपस्थित हों, अन्यथा अनुपस्थिति दर्ज करते हुए शेष अंक विश्वविद्यालय को भेज दिए जाएंगे। छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज और तैयारी के साथ समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचें, क्योंकि यह फाइनल एसेसमेंट का हिस्सा है।

वनस्पति विज्ञान विभाग का परीक्षा कार्यक्रम

विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम गोविंद सिंह के अनुसार दिनांक 21 अप्रैल 2025 वनस्पति विज्ञान विभाग, आगरा कॉलेज, आगरा बी.एस.सी. वनस्पति विज्ञान सेमेस्टर II, IV एवं VI की प्रयोगात्मक परीक्षाएँ दिनांक 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएँगी। 

वहीं एम.एस.सी. (वनस्पति विज्ञान) सेमेस्टर II एवं IV की प्रयोगात्मक परीक्षाएँ 25 एवं 26 अप्रैल 2025 को सम्पन्न होंगी।सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से अनुरोध  किया है कि निर्धारित तिथियों पर समय से उपस्थित हों एवं आवश्यक तैयारी के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों।