आगरा कॊलेज के चित्रकला विभाग में सेमिनार और कार्यशाला, कला एवं संस्कृति पर केंद्रित रही प्रस्तुतियां
आगरा। आगरा कॉलेज के चित्रकला विभाग में हुई एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्रों ने प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
संयोजिका डॉ. सुनीता यादव ने प्राचार्य का पारंपरिक स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. गौतम ने चित्रकला के शैक्षणिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभाग को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उप प्राचार्य प्रो. पूनम चांद ने भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने विविध विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें अवनींद्रनाथ टैगोर, रवींद्रनाथ टैगोर, अमृता शेरगिल, मुगल कालीन चित्रकला और बादामी गुफाएं प्रमुख रहीं। कुल 20 से अधिक प्रतिभागियों ने शोध प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन शोधार्थी लक्ष्मीकांत भार्गव ने किया और समापन पर संयोजिका डॉ. सुनीता यादव ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रोफेसरगण भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. पूनम चांद, प्रो. शितिकंठ दुबे, प्रो. ए.के. सिंह, प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. संध्या यादव, प्रो. गौरव कौशिक व शोधार्थी दीप सिंह प्रमुख थे।