सीए स्थापना दिवस पर दिखी सेवा भावना: गौशाला में चारा, पक्षियों को दाना और बच्चों को मिली किताबें

आगरा। द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की आगरा शाखा द्वारा मंगलवार को 77वें सीए स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीए माह के अंतर्गत सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बेजुबानों की सेवा से लेकर बच्चों की शिक्षा तक का ध्यान रखा गया।

Jun 17, 2025 - 20:37
 0
सीए स्थापना दिवस पर दिखी सेवा भावना: गौशाला में चारा, पक्षियों को दाना और बच्चों को मिली किताबें
एक पहल पाठशाला में बच्चों को किताब काॊपियां देने के बाद बच्चों के साथ आईसीएआई के सदस्य।

शाखा अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने बताया कि सेवा धर्म ही सर्वोपरि है। इसी भावना के तहत सेवा कार्यक्रमों की शुरुआत वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन गौशाला में की गई, जहां सीए सदस्यों ने गायों को ताज़ा चारा व सब्ज़ियां खिलाईं।

इसके पश्चात दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में जरूरतमंद बच्चों को किताबें, कॉपियां और भोजन वितरित किया गया। बच्चों के चेहरों पर नई किताबें पाकर मुस्कान खिल उठी। वहीं, कोठी मीना बाजार स्थित पक्षी संरक्षण केंद्र में गर्मियों में प्यासे पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराया गया।

इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से सीए अंकित मित्तल (सचिव), सीए करन पंजवानी (कोषाध्यक्ष), सिकासा अध्यक्ष आयुष गोयल, गौरव बंसल, साक्षी जैन, आलोक अग्रवाल, आशीष जैन, विवेक जैन, लोकेश गर्ग, रोहित जैन सहित अन्य सीए सदस्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor