श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में एक और एसी ताबूत मिला, अब कुल 18 हो गये

जनसेवा के कार्यों में रत आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को एक और एसी ताबूत दान में प्राप्त हुआ है। इसके बाद कमेटी के पास एसी ताबूत की संख्या 18 हो गई है।

Jun 8, 2025 - 19:06
Jun 8, 2025 - 19:08
 0
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को दान में एक और एसी ताबूत मिला, अब कुल 18 हो गये
एसी ताबूत के साथ दानदाता परिवार और श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के पदाधिकारी।

आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को सोमवार को जनसेवा के लिए एक और एसी ताबूत दान में प्राप्त हुआ। यह ताबूत स्व. प्रताप नारायण जी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र प्रदीप दौनेरिया एवं प्रफुल्ल दौनेरिया द्वारा दान स्वरूप भेंट किया गया।

एम.जी. रोड स्थित बजाजा सेवा सदन में आयोजित सादे समारोह में ताबूत को कमेटी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को सौंपा गया। इसके साथ ही अब कमेटी के पास एसी ताबूतों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।

मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल ने बताया कि इस अवसर पर दानदाता परिवार के सदस्यगण, कमेटी के महामंत्री राजीव, प्रभारी उत्कर्ष गर्ग, एवं शिव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor