मेधावी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, पंजाबी विरासत ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

आगरा। पंजाबी विरासत परिवार ने अपने वार्षिक परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 40 से अधिक मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। रविवार को गुरुद्वारा गुरु के ताल स्थित दरबार हॉल में हुए भव्य कार्यक्रम में इन बच्चों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Jun 8, 2025 - 13:58
 0
मेधावी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, पंजाबी विरासत ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
गुरुद्वारा गुरु का ताल के दरबार हॊल में रविवार आयोजित मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह की एक झलक।  

-गुरुद्वारा गुरु के ताल दरबार हॉल में हुआ भव्य समारोह,  40 से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में सरदार सतपाल सिंह बत्रा ने अपने माता-पिता-माता तेज कौर और सरदार खजान सिंह की स्मृति में बच्चों को गिफ्ट वितरित किए। बच्चों ने उपहार पाकर गर्व और प्रेरणा का अनुभव किया।

संत बाबा प्रीतम सिंह ने दिया आशीर्वाद

गुरुद्वारा गुरु के ताल के प्रमुख संत बाबा प्रीतम सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें बच्चों को भविष्य में बड़ा बनने की प्रेरणा देती हैं।

पूरन डावर के चेयरमैन बनने पर हुआ सामाजिक सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डावर को भारत सरकार की लैदर काउंसिल का चेयरमैन बनाए जाने पर संत बाबा प्रीतम सिंह, सुखमनी सेवा सभा और पंजाबी समाज द्वारा सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।

समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में वीर महेंद्र पाल सिंह, संरक्षक चरणजीत थापर, महामंत्री बंटी ग्रोवर, कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, कँवलदीप सिंह, मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा, नरेंद्र तनेजा, कुसुम महाजन, वंदना कक्कड़, रवि नारंग, मन्नू महाजन, गुरमीत सेठी, मंजीत सिंह, जत्थेदार राजेंद्र सिंह इंदौरिया, कमलजीत कौर, एडवोकेट हरजीत अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor