यमुना में डूबने से पहले रील बना रही थीं किशोरियां: 6 की मौत से पहले का वीडियो आया सामने  

आगरा। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला नाथू गांव में मंगलवार को यमुना में डूबकर जान गंवाने वाली छह किशोरियों का एक वीडियो अब सामने आया है। यह 14 सेकेंड का वीडियो उस समय का है, जब सभी लड़कियां नदी में मस्ती और उछलकूद करती नजर आ रही हैं।

Jun 3, 2025 - 19:49
Jun 3, 2025 - 21:10
 0
यमुना में डूबने से पहले रील बना रही थीं किशोरियां: 6 की मौत से पहले का वीडियो आया सामने   
आखिरी झलक। नगला नाथू गांव में यमुना में डूबकर मरीं छह लड़कियों के मौत का पहले का चित्र, जिसमें वे यमुना में उछलकूद करती दिख रही हैं।

वीडियो में दो बड़ी किशोरियां और दो छोटी बच्चियां यमुना के पानी में किलोलें करती हुई दिख रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी उस वक्त सोशल मीडिया के लिए रील बना रही थीं, लेकिन कुछ ही पलों बाद ये सभी नदी की गहराई में समा गईं।

मौत से ठीक पहले की आखिरी झलक

वीडियो को देखने से लगता है कि लड़कियां हादसे को लेकर बिल्कुल अनजान थीं और पानी के साथ खेलते हुए खुश नजर आ रही थीं। लेकिन अचानक किसी एक के गहराई में जाने के बाद बाकी भी एक के बाद एक डूब गईं।

बता दें कि इस दुखद घटना में चार किशोरियों की मौके पर और दो की अस्पताल में मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

SP_Singh AURGURU Editor