थैंक यू नगर निगम!
आगरा। नगर निगम द्वारा पहली बार सर्वसम्मति से यमुना बैराज पर प्रस्ताव पारित करने के लिए यमुना आरती स्थल पर संडे शाम एक विशेष आरती सभा में रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने मंडलायुक्त और नगरायुक्त के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

यमुना भक्तों ने उम्मीद जाहिर की कि प्रदेश सरकार यमुना बैराज का निर्माण शीघ्र शुरू करेगी, क्योंकि अब सभी विभागों से अनापत्ति मिल चुकी है। अगर कोई अटकाव है तो वो है राजनीतिक इच्छाशक्ति का। आगरा के विधायक और सांसद, बैराज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जल्द से जल्द हरी झंडी दिखवाएं।
रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम यमुना आरती स्थल क्षेत्र में सौंदर्यीकरण करेगा और आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया कराएगा। यमुना की तलहटी की सफाई हो चुकी है और वॉल पेंटिंग का कार्य जारी है। शीघ्र ही कुछ सामाजिक आयोजन भी होंगे।
आज शाम की, "धन्यवाद आगरा नगर निगम," सभा में सर्वश्री चतुर्भुज तिवारी, राजीव गुप्ता, डॉ. मुकुल पांड्या, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, दीपक राजपूत, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, पद्मिनी अय्यर, पंडित जुगल किशोर, गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ब्रज खंडेलवाल ने दिया।