खेरागढ़ में बालिका से दुष्कर्म का आरोपी दरिंदा पकड़ा गया, पीड़िता के गांव का ही है

आगरा। थाना खेरागढ़ क्षेत्र में 12 साल की एक नाबालिग दलित लड़की के साथ बलात्कार का आरोपी दरिंदा पुलिस ने दबोच लिया है।

Apr 21, 2025 - 14:15
 0
खेरागढ़ में बालिका से दुष्कर्म का आरोपी दरिंदा पकड़ा गया, पीड़िता के गांव का ही है

आरोपी चाट की ठेल लगाता था और नशे का आदी है। इस घटना को लेकर भारी जनाक्रोश था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें गठित की थीं। 

आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी डीसीपी पश्चिमी अतुल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसे 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी खेरागढ़ थाना क्षेत्र में ही लाल चौराहे से की गई। आरोपी का नाम ओमवीर और वह पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। 

डीसीपी के अनुसार आरोपी घर के बाहर बहन के साथ सो रही 12 साल की बालिका को नींद में ही अपने हाथों में उठा ले गया था। गांव के बाहर देवस्थान के पास बच्ची से रेप करने के बाद फरार हो गया था।