भौतिकतावाद की अंधी दौड़ ने मानव जीवन को मानसिक रूप से अस्थिर किया है

आगरा। आगरा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग ने शनिवार को नव नियुक्त प्राचार्य प्रो. सीके गौतम का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रेरणादायक संबोधन से हुआ।

Apr 19, 2025 - 18:27
 0
भौतिकतावाद की अंधी दौड़ ने मानव जीवन को मानसिक रूप से अस्थिर किया है
आगरा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित समारोह में प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम का स्वागत करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. रचना सिंह एवं अन्य संकाय सदस्य।

आगरा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में नवागत प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम का हुआ अभिनंदन

प्राचार्य प्रो. गौतम ने विभाग के इतिहास, समाजसेवा में भूमिका और वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भौतिकतावाद की अंधी दौड़ ने मानव जीवन को मानसिक रूप से अस्थिर किया है। ऐसे में मनोविज्ञान विभाग का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कोविड-19 काल में विभाग की सराहनीय सेवाओं का विशेष उल्लेख किया।

स्वागत भाषण डॉ. शिव कुमार सिंह ने दिया, जबकि विभागाध्यक्ष प्रो. रचना सिंह, प्रो. पूनम चांद, प्रो. अंशु चौहान, डॉ. दीपाली सिंह सहित अन्य प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्राचार्य जी का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया। पूर्व प्राध्यापक प्रो. जय प्रकाश की उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष गरिमा मिली।

कार्यक्रम में तताम प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी ने मनोविज्ञान के सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार रखे। अंत में विभागीय छात्र-छात्राओं ने भी प्राचार्य के स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।