फर्जी जमानत देने वाले पकड़े गए

आगरा। उन्हें पता ही नहीं था कि जिसकी जमानत देने आए हैं, उसका नाम क्या है। आए तो पैसे कमाने के लिए थे किंतु अपनी ही गलती से पकड़े गए।

Aug 31, 2024 - 14:49
Aug 31, 2024 - 17:49
 0
फर्जी जमानत देने वाले पकड़े गए

 
मामला थाना रकाबगंज का है। धारा 151, 107/116 में नत्थी का बेटा गिर्राज, गिर्राज के बेटे विकास व शिवम सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट कमिश्नरेट आगरा में पेश हुए। 
उनसे जमानतदारों को पेश करने तथा मुचलका भरने को कहा गया । उनकी ओर से पुरा गोवर्धन कुबेरपुर निवासी कोमल सिंह पुत्र मेघ सिंह, रामबाग निवासी जितेंद्र पुत्र हरीबाबू, यमुना ब्रिज निवासी रमेश चंद पुत्र रामप्रसाद, कला फतेहाबाद निवासी जयकुमार, मनोज कुमार पुत्र गोपाली राम, अनेक सिंह पुत्र कालीचरन जमानतदार के रूप में पेश हुए। 
जब उनसे पूछा गया कि वे किसकी जमानत देने आए हैं तो वे अभियुक्तों का नाम नहीं बता सके। उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश करने के आदेश किए गए।