तंबाकू से जुड़ी बीमारियों ने बढ़ाई चिंता, मेडिकल कॉलेज और सीएमओ कार्यालय में जागरूकता अभियान

आगरा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएन मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग की ओर से एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुरभि गुप्ता ने कहा कि तंबाकू सेवन से केवल कैंसर ही नहीं, बल्कि डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां और सांस की समस्याएं भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि तंबाकू से होने वाले 19 प्रकार के कैंसर की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में लोगों को समय-समय पर इसके खतरे से आगाह किया जाना जरूरी है।

May 31, 2025 - 18:29
 0
तंबाकू से जुड़ी बीमारियों ने बढ़ाई चिंता, मेडिकल कॉलेज और सीएमओ कार्यालय में जागरूकता अभियान
एसएन मेडिकल कॉलेज में तंबाकू से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक करते चिकित्सक व छात्र-छात्राएं।

-तंबाकू सेवन से कैंसर ही नहीं, डायबिटीज़ और हार्ट अटैक का भी खतरा

नुक्कड़ नाटक और वीडियो से दी गई समझाइश

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक आर्या ने की। कैंसर रोगियों के तीमारदारों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रेडियोथेरेपी विभाग के पीजी छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए तंबाकू की लत से होने वाली तबाही को चित्रित किया। वहीं, तंबाकू के दुष्प्रभावों पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।

तंबाकू छोड़ने की दिलाई शपथ

कार्यक्रम में डॉ. तबस्सुम समानी ने उपस्थित जनसमूह को तंबाकू न लेने की शपथ दिलाई। मरीजों के परिजनों ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए और दो तीमारदारों ने बताया कि किस तरह तंबाकू की वजह से उनके परिवारों को असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ा।

छात्रों ने निभाई अहम भूमिका

इस जनजागरूकता कार्यक्रम में डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. विंध्यवासिनी पांडेय, विकास, प्रांजल और संजय सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। साथ ही डॉ. विकास, डॉ. ऐशना, डॉ. दीपांशी, डॉ. ध्रुव, डॉ. सलोनी, डॉ. विनीता, डॉ. स्रव्या, डॉ. ऋषभ, डॉ. प्रतीक, डॉ. पारूल और डॉ. उत्कर्ष ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

कैंसर मरीजों को वितरित किए फल

कार्यक्रम के अंत में अस्पताल में भर्ती कैंसर मरीजों और ओपीडी में आए रोगियों को फल वितरित किए गए। यह पहल मरीजों के लिए स्नेह और समर्थन का प्रतीक बनी।

सीएमओ कार्यालय में भी चला हस्ताक्षर अभियान और गोष्ठी

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सीएमओ कार्यालय परिसर में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति के निर्देशन में एक गोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, एनजीओ प्रतिनिधियों और आमजन ने भाग लिया।

डॉ. प्रजापति ने तंबाकू और धूम्रपान से होने वाली हानियों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाई कि वे स्वयं और अपने परिवार को इस लत से दूर रखें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है जिससे हम तंबाकू मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे शामिल

गोष्ठी में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदन सिंह, डॉ. अंशुल पारीक, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अनिल सत्संगी, डॉ. धर्मेश श्रीवास्तव, डॉ. विजया अग्रवाल, नीरज कुमार, पंकज जैसवाल, भूरी सिंह, पूजा कुलश्रेष्ठ, दिलीप कुमार वर्मा और भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

SP_Singh AURGURU Editor