ट्रैफ़िक की रुकावट बनी जीवनदायिनी: अहमदाबाद में क्रैश से पहले फ्लाइट मिस होने से बचीं भूमि चौहान

अहमदाबाद। विगत दिवस अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ के साथ ही एयर इंडिया फ्लाइट AI171 क्रैश हो गई थी, जिसके बाद कम से कम 204 लोगों की जान चली गई। गुजरात के भरूच निवासी छात्रा भूमि चौहान की जिंदगी इसलिए बच गई क्योंकि दस मिनट की देरी की वजह से वे इस फ्लाइट को नहीं पकड़ पाईं थीं।

Jun 13, 2025 - 21:02
 0
ट्रैफ़िक की रुकावट बनी जीवनदायिनी: अहमदाबाद में क्रैश से पहले फ्लाइट मिस होने से बचीं भूमि चौहान

भूमि चौहान जिस समय एयरपोर्ट पर पहुंचीं, इस फ्लाइट के लिए चेक इन बंद हो चुकी थी। भूमि ने बहुत आग्रह किया, लेकिन फिर भी वे चेक इन नहीं कर सकीं। भूमि को 10 मिनट की देरी इसलिए हो गई क्योंकि वे अहमदाबाद के ट्रैफ़िक जाम में फंस गई थीं।

भूमि को कुछ समय बाद ही यह पता चला कि फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई है तो वे हिल गईं। भूमि ने पत्रकारों से कहा, मैं पूर्णतः हिल गईं और इसे एक चमत्कार मानती हैं। भूमि ने कहा, देवी मां ने मेरी रक्षा की।

भूमि चौहान भरूच की रहने वाली हैं और ब्रिटेन में पढ़ाई कर रही हैं। इसी वजह से वे भी इस फ्लाइट से लंदन जाने वाली थीं, लेकिन ट्रैफिक जाम में फंसना उनके लिए जीवनदायिनी बन गया।

SP_Singh AURGURU Editor