सीएम योगी के जन्मदिवस पर आगरा में हिंदू महासंघ की वाहन रैली, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 54वें जन्मदिवस पर रविवार को विश्व हिंदू महासंघ, आगरा इकाई ने एक वाहन रैली का आयोजन किया। यह रैली श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक एकजुटता की मिसाल बनी।

Jun 5, 2025 - 18:37
 0
सीएम योगी के जन्मदिवस पर आगरा में हिंदू महासंघ की वाहन रैली, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे
कोठी मीना बाजार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर वाहन रैली निकालते विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता।

रैली की शुरुआत सुभाष पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका से नारियल फोड़कर की गई। यह रैली पंचकुइया, कोठी मीना बाजार, सिर की मंडी, लोहा मंडी, जगदीशपुरा होते हुए एसी वाले हनुमान मंदिर, सिकंदरा-बोड़ला रोड तक निकाली गई। रास्ते भर जय श्रीराम और योगी समर्थन के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

केसरिया में रंगे वाहन, उत्साह से लबरेज कार्यकर्ता

रैली में शामिल 50 से अधिक चारपहिया और सैकड़ों दोपहिया वाहनों को केसरिया झंडों, फूल-मालाओं और योगी जी के पोस्टरों से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं ने ‘योगी हैं तो मुमकिन है, ‘एक ही नारा–योगी हमारा’ जैसे नारे लिखी तख्तियां थाम रखी थीं। शहर के कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।

नेताओं ने योगी को बताया सनातन धर्म का प्रहरी

जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा, सीएम योगी आदित्यनाथ का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, हिंदुत्व और राष्ट्र सेवा को समर्पित है। यह रैली उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति है।

महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता ने कहा, योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और संस्कृति का नया युग प्रारंभ हुआ है। यह रैली उनके विजन और व्यक्तित्व को समर्थन देने का प्रतीक है।

पूजा-अर्चना के साथ हुआ समापन

रैली का समापन एसी वाले हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी जी की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। रैली में जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, प्रदेश प्रभारी गंगा धाकड़, प्रदेश मंत्री अश्वनी शर्मा, मंडल प्रभारी राजेश शर्मा, महामंत्री नितिन राजपूत, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पंकज गौतम, जिला प्रभारी दीपक प्रजापति, मातृशक्ति जिला अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य पूनम पचौरी व सुषमा शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor