मानवता की राह पर जल सेवा: बांके बिहारी सोसाइटी और भारत विकास परिषद ने प्यासों को बांटा अमृत

आगरा। भीषण गर्मी में जब राहगीरों के कंठ प्यास से सूखते हैं, तब शहर की दो समाजसेवी संस्थाएं राहत पहुंचाने के लिए आगे आईं। बुधवार को श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी और भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा ने शहर के विभिन्न इलाकों में जल सेवा अभियान चलाकर मानवता की मिसाल पेश की।

Apr 30, 2025 - 21:31
Apr 30, 2025 - 21:32
 0
मानवता की राह पर जल सेवा: बांके बिहारी सोसाइटी और भारत विकास परिषद ने प्यासों को बांटा अमृत
अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी और भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा द्वारा की गई जल सेवा के चित्र।

नगर निगम कार्यालय, आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-9, सिकंदरा योजना में आयोजित कार्यक्रम के तहत श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा मीठे शरबत, मिट्टी के प्याऊ और तुलसी के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में महंत गौरव गिरी (प्राचीन कैलाश मंदिर), डॉ. मानवेन्द्र सिंह (प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज), भीष्म पाल सिंह (प्रांतीय अध्यक्ष, एससी/एसटी बेसिक शिक्षक महासभा), डॉ. मनोज वार्ष्णेय (प्रवक्ता, डायट), डॉ. भोजराज शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ–पांडे गुट, युवा) और संरक्षक सुशील सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा ने जल सेवा को सबसे पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि समाज में मानव और पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु प्याऊ लगाना सच्ची सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य पूरे शहर में जलप्याऊ स्थापित करना और तुलसी जैसे औषधीय पौधों के रोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। 

कार्यक्रम में नकुल सारस्वत, लंकेश दीपक सारस्वत, मनीष गौतम, अजीत गौतम, अनिल कुशवाहा, देव राठौर, दिनेश, सूरज, गोपाल कृष्ण शर्मा, इंजीनियर दीपक तिवारी, सुधीर शर्मा, अर्जुन चौरसिया, पंकज, विधायक शर्मा और अनुज मिश्रा आदि सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

इसी क्रम में भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा ने अक्षय तृतीया के अवसर पर विकल चौक, किनारी बाजार और ट्रांस यमुना क्षेत्रों में शीतल जल की प्याऊ लगाई। उद्घाटन उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, समाजसेवी सुनील विकल, रविन्द्र अग्रवाल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, संस्थापक प्रो. सुगम आनंद, प्रदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, गौरव बंसल, अरविन्द चौधरी, संरक्षक श्रीनाथ गुप्ता और अजय शिवहरे ने किया।

शाखा की अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि मीठे शरबत की प्याऊ लगाकर राहगीरों को ठंडा जल पिलाया गया, जिससे उन्हें राहत मिली। सचिव अनिल अग्रवाल 'टौटी' ने इसे मानवता का सच्चा उदाहरण बताया और सभी संगठनों से इस मुहिम में आगे आने की अपील की। 

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महिला सहभागिता प्रमुख निधि बंसल, ब्रज प्रांत के प्रमोद सिंघल, पवन बंसल, राकेश गोयल, नितिन अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, संजय गुप्ता, अनुराग भटनागर, शेखर अग्रवाल, शुभम गोयल, पार्षद कंचन बंसल, सुशील गुप्ता, संजय गोयल, कपिल गर्ग, अनुपम मित्तल, नरेंद्र गर्ग, आनंद मंगल, अशोक, सुमित समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।