किरावली में निर्मित पानी की टंकी परीक्षण में फेल 

आगरा। नगर पंचायत किरावली में जल निगम (नगरीय ) द्वारा घटिया निर्माण सामिग्री से बनाई गई टंकी परीक्षण में ही फेल हो गई। 8 लाख लीटर की क्षमता के ओवरहैड टैंक में करीब 5 लाख लीटर पानी डालते ही घटिया किस्म का आपूर्ति लाइन में लगा बाल्ब खुल गया। तेज रफ़्तार से पानी निकलने के चलते एक मजदूर गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

Feb 21, 2025 - 19:44
 0
किरावली में निर्मित पानी की टंकी परीक्षण में फेल 

परीक्षण के समय मौजूद नहीं रहे जल निगम के अभियंता 

बाल्ब से करीब 750 किलो मीटर प्रति घंटा रफ्तार से पानी निकलने लगा। टंकी के तेज रफ़्तार पानी के प्रेशर से स्टेडियम की दीवार टूट गई और आबादी क्षेत्र दूर दूर तक जलमग्न हो गया। परीक्षण करते समय जल निगम नगरीय का जेई, एई व एक्सईन व अन्य कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। 

किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, गंगाराम माहौर, दाता राम लोधी, हिते सिंह, भूपेंद्र इंदौलिया, सत्यवीर चाहर आदि नेताओं ने तीन अगस्त 2024 को जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से जल निगम (नगरीय) द्वारा किरावली नगर 1.65 लाख रूपये की लागत से 8 लाख लीटर पानी की क्षमता की 35 मीटर ऊँची ओवर हैड टैंक में घटिया निर्माण सामग्री लगाये जाने व आबादी क्षेत्र के नजदीक बनाये जाने पर हादसे की आशंका जताई थी। 

जल निगम के अधिकारियों की मनमानी के चलते घटिया निर्माण की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताविक टैंक से पानी लीक हो रहा था। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने शासन प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच व दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।