मुठभेड़ में मारे गए अमन के पिता को पुलिस ने क्यों भेजा जेल?
आगरा। कारगिल चौराहा स्थित ज्वैलर्स योगेश चौधरी की हत्या और शो रूम में लूट प्रकरण में वांछित तीसरे आरोपी को आगरा से बाहर निकालने में मदद करने वाले अमन के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
दो दिन पहले पुलिस ने मुठभेड़ में इस घटना के मुख्य आरोपी अमन को मार गिराया था। साथ ही उसके भाई सुमित को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी फारूख फरार हो गया था।
पुलिस ने फ़ारूख़ पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उसकी तलाश में पुलिस की तीन स्पेशल टीम लगीं हुई हैं।
इधर पुलिस को जानकारी मिली कि फ़ारूख़ को भागने में अमन का हाथ है। इस पर थाना जगदीशपुर में अमन के पिता संजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि फ़ारूख़ अमन का हश्र देखकर दहल गया और वह बचने के लिए इधर से उधर भाग रहा है।
फ़ारूख़ ने पुलिस से बचने के अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है। पुलिस और सर्विलांस टीम उसकी खोज में दबिशें दे रही है। डीसीपी का कहना है कि फ़ारूख़ को संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फ़ारूख़ भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।