कल सुबह फिर यमुना सफाई उत्सव, आप भी पहुंचिए यमुना आरती स्थल पर

आगरा। यमुना केवल एक नदी नहीं, हमारी सांस्कृतिक धरोहर और जीवनदायिनी मां है। इसी भावना के साथ इस रविवार आगरा के नागरिक एक भावनात्मक, सामाजिक और पर्यावरणीय अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे।

Jun 14, 2025 - 20:39
 0
कल सुबह फिर यमुना सफाई उत्सव, आप भी पहुंचिए यमुना आरती स्थल पर

यमुना आरती स्थल, यमुना किनारा रोड पर कल (रविवार) को सुबह 6 बजे से यमुना आरती स्थल, यमुना किनारा रोड पर यमुना सफाई उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आगरा नगर निगम और रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्य मिलकर यमुना की सफाई और पुनर्जीवन का बीड़ा उठाएंगे

यमुना की पुकार- हमारी जिम्मेदारी

आज यमुना नदी कराह रही है। प्लास्टिक, लेदर अपशिष्ट, विषैले रसायन और हमारी उपेक्षा ने इसकी आत्मा को घायल कर दिया है। कभी इसमें श्रद्धा बहती थी, आज इसमें सड़ांध और दु:ख है। लेकिन अब वक्त है यमुना मां की पुकार सुनने का, अपने भीतर सोई संवेदना जगाने का।

रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल कूड़ा उठाने का नहीं है, यह आत्मशुद्धि का, कर्तव्यबोध का, भावनात्मक जुड़ाव का पर्व है। यह एक प्रार्थना है स्वच्छ यमुना और भरपूर वर्षा के लिए।

हर नागरिक से अपील: आइए, एक नई सुबह की शुरुआत करें

बच्चे, युवा, महिलाएं, बुज़ुर्ग हर कोई इस अभियान में भाग लेकर मां यमुना के सम्मान और संरक्षण का प्रण ले सकता है। यह केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, यह हमारी सभ्यता और भविष्य को बचाने का प्रयास है।

SP_Singh AURGURU Editor