ताज की पश्चिमी पार्किंग में बिना हैंडब्रेक के खड़ी कार पीछे खिसकी, महिलाओं सहित पांच-छह पर्यटक घायल

आगरा। ताजमहल की पश्चिमी पार्किंग में ढलान पर बिना हैंडब्रेक के खड़ी कार के अचानक पीछे चले आने से गाइड कैनोपी के पास खड़े पांच-छह पर्यटक घायल हो गए। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं।

May 5, 2025 - 13:12
 0
ताज की पश्चिमी पार्किंग में बिना हैंडब्रेक के खड़ी कार पीछे खिसकी, महिलाओं सहित पांच-छह पर्यटक घायल

घायलों को आनन फ़ानन में एम्बुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

दिल्ली नम्बर डीएल 9 सीबीजी 2333 बैगन आर कार को उसका चालक बिना हैंडब्रेक लगाए ताजमहल की ओर चला गया। गाड़ी ढलान पर खड़ी थी। अचानक तेज हवा के झौंके से कार पीछे की ओर चलना शुरू हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते उससे पहले कार पार्किंग में बनी गाइड कैनोपी में जा घुसी।

कैनोपी के बाहर कई पर्यटक खड़े हुए थे। इनमें से पांच-छह पर्यटक कार की चपेट में आकर घायल हो गए। इस हादसे से पार्किंग स्थल पर अफरा तफ़री मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।