Video News : पानी के लिए चंबल किनारे पहुंची गाय दलदल में फंस गई, वीडियो में देखें ​कैसे दो घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन

आगरा। पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी के किनारे दो दिन से दलदल में फंसी एक गाय को गौसेवकों ने सुरक्षित निकाल लिया।

Oct 19, 2024 - 17:03
 0

बताया गया है कि यह गाय शायद पानी पीने के लिए चंबल किनारे पहुंची और दलदल में फंस गई। गाय के दलदल में फंसने की सूचना दूसरे दिन क्षेत्र के कुछ गौसेवकों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौसेवकों का यह समूह दलदल से बेजुबान को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहा।

गाय को दलदल से निकालकर गौसेवक उसे पशु चिकित्सक के पास ले गए और उपचार कराया। गाय अब स्वस्थ है।

जिस दलदल से गाय को रेस्क्यू किया गया, वह ऊपर से तो चंबल की रेत के रूप में नजर आता है, जबकि बालू के नीचे पानी है। बेजुबान को बचाने वाले गौसेवकों के सामने चुनौती यह थी कि वे चंबल सैंड को हटाने के लिए फावड़े आदि का इस्तेमाल भी नहीं कर सकते थे, क्योंकि इससे गाय को चोट लगने का खतरा था। ऐसे में गौसेवकों ने अपने हाथों से ही गीली चंबल सैंड हटाई और गाय को निकाल लिया। इस काम में उन्हें दो घंटे का समय लग गया।

SP_Singh AURGURU Editor