लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आगरा में भव्य आयोजन, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आगामी 1 जून 2025 को आगरा के जीआईसी मैदान में एक ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बनेगा, जिसमें देश की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो चुकी है।

May 9, 2025 - 19:39
 0
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आगरा में भव्य आयोजन, उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आगरा में होने वाले आयोजन का न्यौता देते केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।

इस आयोजन का विशेष आकर्षण भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति रहेगी, जिन्होंने इस भव्य समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें लोकमाता की प्रतिमा भेंट की और कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उपराष्ट्रपति ने इसके तुरंत बाद महाराष्ट्र सदन में आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में मंच से इस निमंत्रण को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया।

देशभर से होंगी प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल

इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होने की स्वीकृति पहले ही कई नेताओं द्वारा दी जा चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष प्रो. राम शंकर राव शिंदे और गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर शामिल हैं।

प्रो. एस. पी. सिंह बघेल के संरक्षण में आयोजित यह समारोह लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के न्यायप्रिय, लोकसेवक और नारी सशक्तिकरण पर आधारित जीवन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। देशभर के संत, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होकर इसे सांस्कृतिक यज्ञ का रूप देंगे।

SP_Singh AURGURU Editor