हरिश्चंद्र मोक्षधाम पर शव स्नान के लिए स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की भव्य मूर्ति
आगरा। शाहगंज स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र मोक्षधाम पर अब अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति को अब वहां आध्यात्मिक अनुभव भी मिलेगा। मोक्षधाम पर शव स्नान के लिए विशेष व्यवस्था के तहत भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसकी कीमत लागत करीब पांच लाख रुपये आयेगी।
हरिश्चंद्र मोक्षधाम समिति के सचिव एवं पूर्व पार्षद आशीष पाराशर ने बताया कि शव स्नान की सुविधा न होने के कारण अंतिम संस्कार में धार्मिक परंपरा में बाधा आती थी। इसी संकल्प को पूरा करते हुए आज भगवान भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना हेतु भूमि पूजन किया गया। यह पूजन समिति के उपाध्यक्ष और आगरा की भीमनगरी के कोषाध्यक्ष हीरा सिंह चंदेल के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और शहर के गणमान्यजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव, राजन, वासुदेव और राकेश जाटव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. पार्थसारथी शर्मा, देवेश माहेश्वरी, अनिल सिसोदिया, छीतरमल गर्ग, रवि आर्य, रवि नारंग, योगेंद्र मिश्रा, नरेंद्र आर्या, चंद्रशेखर शर्मा, राहुल आर्या, अरविन्द रावत जैसे शहर के अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
पूजन विधि को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कुणाल पंडित ने पूर्ण कराया। जल्द ही भोलेनाथ की मूर्ति की स्थापना के साथ शव स्नान के लिए पक्के घाट और जलसंवहन की भी व्यवस्था की जाएगी।
हरिश्चंद्र मोक्षधाम को मिलेगा नया आध्यात्मिक आकर्षण
इस पहल से मोक्षधाम न केवल धार्मिक दृष्टि से सुसज्जित होगा, बल्कि यह शहर का एक नया आध्यात्मिक आकर्षण भी बन जाएगा। समिति का मानना है कि यह व्यवस्था न केवल दिवंगत आत्माओं के लिए कल्याणकारी होगी, बल्कि अंतिम संस्कार में शामिल परिवारजनों को भी एक संतोष और आध्यात्मिक बल प्रदान करेगी।