शाहगंज में टली बड़ी दुर्घटना, तेज आवाज से टकराईं दो कारें, बाल-बाल बचे लोग
आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में डिवीजन चौकी के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। डिवाइडर किनारे खड़ी एक मारूति आल्टो कार में तेज रफ्तार ब्रेजा ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से कुछ पल पहले ही आल्टो के पास खड़े कुछ लोग वहां से हटे थे। अगर वे वहीं मौजूद होते तो जान-माल की क्षति हो सकती थी। ब्रेजा में सवार दंपति बनारस से सालासर बालाजी के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और खड़ी आल्टो में टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के मालिकों में बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ने से पहले ही डिवीजन चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया। अब दोनों पक्ष पुलिस मध्यस्थता में आपसी समझौते के लिए बात कर रहे हैं।