आगरा में सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई: एमडीए पाउडर बेचते तीन तस्कर दबोचे, एक फरार
आगरा। शहर के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक और करारा प्रहार किया है। पुलिस ने एमडीए नामक नशीले पाउडर की तस्करी करते हुए तीन युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.6 ग्राम एमडीए पाउडर और एक स्कूटी बरामद की गई है। बरामद पाउडर की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन, नदीम और मोहित के रूप में हुई है। यह तिकड़ी शहर में नशे की खेप पहुंचाने का काम कर रही थी। पुलिस के मुताबिक इनका एक और साथी डेविड अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा के निर्देशन में की गई। टीम में फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी आशीष कुमार त्यागी सहित पुलिसकर्मी विजयपाल सिंह, भूरा सिंह और आलोक कुमार शामिल रहे। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी पड़ताल कर रही है।