बरेली के एक गांव में सक्रिय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार

बरेली। जिले के ग्रामीण क्षेत्र नवाबगंज के रिछौला गांव में संचालित एक सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गुरुवार को कांशीराम कॉलोनी के पास एक मकान में छापा मारकर पुलिस ने चार महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस को 3200 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और अश्लील सामग्री बरामद हुई है।

Jul 4, 2025 - 11:46
 0
बरेली के एक गांव में सक्रिय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सेक्स रैकेट में संचालित महिलाएं और युवक।  

नवाबगंज के सीओ गौरव सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाके में देह व्यापार का संचालन होना एक गंभीर संकेत है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव और उनकी टीम के साथ छापेमारी की गई। पकड़ी गई महिलाओं में मकान मालकिन भी शामिल है, जिसने पूछताछ में कुबूल किया कि वही इस रैकेट की सरगना है।

ये हैं गिरफ्तार किए गए आरोपी

38 वर्ष रैकेट सरगना महिला  रिछौला की ही निवासी बताई गई है। अन्य गिरफ्तार महिलाओं में एक की उम्र 42 वर्ष है जिसका काम  ग्राहकों की तलाश करने का होता था। 40 और 26 वर्षीय दो अन्य महिलाएं  आदर्श नगर क्षेत्र की बताई गई हैं। पकड़ा गया अरबाज (24 वर्ष) बड़ी बिहार, इज्जतनगर निवासी है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग ग्राहकों से नकद या फोन-पे से भुगतान लेते थे। संगीता ने अन्य महिलाओं को किराए पर कमरा देकर देह व्यापार में शामिल किया हुआ था।

पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और इसकी अन्य जिलों में सक्रियता की भी जांच कर रही है।

छापेमारी करने वाली टीम में सीओ गौरव सिंह, थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, महिला उपनिरीक्षक सरिता चौधरी व आयशा खान आदि शामिल रहे।

SP_Singh AURGURU Editor