रिफंड घोटाले में जीएसटी के अपर आयुक्त भूपेंद्र शुक्ला निलंबित किए गये

लखनऊ। वित्त विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग के अपर आयुक्त भूपेंद्र शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई करीब 3.50 करोड़ रुपये के फर्जी रिफंड घोटाले के मामले में की गई है, जो 10 वर्ष पूर्व वैट व्यवस्था के दौरान कानपुर में तैनाती के समय सामने आया था।

Apr 16, 2025 - 12:34
 0
रिफंड घोटाले में जीएसटी के अपर आयुक्त भूपेंद्र शुक्ला निलंबित किए गये

-10 साल पहले कानपुर में व्यापारी को फर्जी दस्तावेजों पर दिया था रिफंड

जांच में सामने आया कि भूपेंद्र शुक्ला ने वर्ष 2013-14 के दौरान कानपुर में कार्यरत रहते हुए एक व्यापारी को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रिफंड जारी किया था। इस रिफंड को जारी करते समय आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान हुआ।

विभागीय ऒडिट में मामले का खुलासा होने के बाद वित्त विभाग ने संज्ञान लिया और जांच के आधार पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, विभागीय जांच आगे भी जारी है और अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जो उस समय कानपुर में कार्यरत थे। अब तक लगभग 3.50 करोड़ रुपये की धांधली की पुष्टि हुई है।

वित्त विभाग ने संकेत दिया है कि इस मामले में लोकायुक्त या सतर्कता विभाग से भी जांच करवाई जा सकती है। साथ ही यदि आपराधिक कृत्य की पुष्टि होती है, तो एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor