अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर चला प्रशासन का हंटर, 215 वाहन जांचे, 09 जब्त

आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना अनुमति परिवहन पर सख्त कार्रवाई अभियान लगातार जारी है। इस विशेष अभियान में राजस्व, खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स प्रतिदिन क्षेत्रवार निरीक्षण और कार्रवाई कर रही है। आज भी टीमों ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर 215 वाहनों की गहन चेकिंग की।

Nov 12, 2025 - 19:06
 0
अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर चला प्रशासन का हंटर, 215 वाहन जांचे, 09 जब्त
जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान पकड़े गए ट्रक के साथ टास्क फोर्स के सदस्य ।

आगरा।  जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना अनुमति परिवहन पर सख्त कार्रवाई अभियान लगातार जारी है। इस विशेष अभियान में राजस्व, खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स प्रतिदिन क्षेत्रवार निरीक्षण और कार्रवाई कर रही है। आज भी टीमों ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर 215 वाहनों की गहन चेकिंग की।

जांच के दौरान बिना आईएसटीपी, बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग और अनियमित परमिट वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। जिसके तहत 09 वाहन जब्त/अवरुद्ध किए गए, 08 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई तथा 71 वाहनों को एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने पर चालान जारी किए गए।

अभियान का उद्देश्य

प्रशासन का यह अभियान खनन माफिया और ओवरलोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और अवैध परिवहन में लिप्त किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। प्रत्येक थाना क्षेत्र में संयुक्त टीमों द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों/वाहन स्वामियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगे ड्रोन सर्वे और जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से भी खनन गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि अवैध कार्यों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

जिलाधिकारी का संदेश

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग से न केवल सरकारी राजस्व को हानि होती है बल्कि सड़कों की स्थिति भी खराब होती है। आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। इस पर पूर्ण नियंत्रण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।