राजामंडी जैन मंदिर में 35 वर्षों बाद फिर गूंजेगा ‘तीन लोक विधान’ का मंगल घोष
आगरा। आगामी अहष्टानिका पर्व के पावन अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, राजामंडी एक बार फिर धर्म, भक्ति और आत्मिक ऊर्जा का केंद्र बनने जा रहा है। मंदिर में 02 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक तीन लोक विधान का विराट आयोजन होगा। खास बात यह है कि यह आयोजन 35 वर्षों बाद पुनः उसी पवित्र स्थल पर हो रहा है, जहां इसे पहले आयोजित किया गया था।
-02 से 11 जुलाई तक होगा विशाल धार्मिक अनुष्ठान, विश्व शांति यज्ञ से होगा समापन
अंतिम दिन होगा महायज्ञ
आज मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधान के मीडिया प्रभारी निशांत जैन ने बताया कि तीन लोक विधान का आयोजन आगरा के इतिहास में एक भव्य धार्मिक प्रसंग के रूप में दर्ज होगा।
मुख्य संयोजक निर्मल जैन (अलमारी) ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास का माहौल है। हर वर्ग के लोग विधान की तैयारियों में पूरी श्रद्धा से जुटे हैं। दिलीप बड़जात्या ने जानकारी दी कि विधान के अंतिम दिन विश्व शांति के उद्देश्य से भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
सुनील जैन (गोकुलपुरा) ने बताया कि विधान में भाग लेने वाले प्रत्येक पात्र के लिए शानदार व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे सभी श्रद्धालु पूरे भाव और शुद्धता से धर्म आराधना कर सकें।
मंदिर में सजावट से लेकर आयोजन तक भक्ति की झलक
श्रीमती विजय जैन, मधु जैन और शोभा बड़जात्या ने सभी पात्रों को शुभकामनाएं देते हुए धर्ममय भविष्य की कामना की। रति बड़जात्या व ऋतु जैन ने बताया कि मंदिर में सजावट का कार्य जोर-शोर से चल रहा है और हर कोई आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है।
इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर निर्मल जैन (अलमारी), निशांत जैन, दिलीप बड़जात्या, राजेन्द्र बड़जात्या, दिलीप जैन (चांदी वाले), सुनील जैन (गोकुलपुरा), सम्यक जैन, त्रिलोक जैन, रोहित जैन, रजनीश जैन, रिषभ जैन, राहुल जैन (आवास विकास) सहित श्रीमती मंजू जैन, संगीता जैन, विजय जैन, मधु जैन, शोभा बड़जात्या, रति बड़जात्या, ऋतु जैन आदि गणमान्य उपस्थित रहे।