जयंती शांति से निपटने के बाद उग्र हुए करणी सैनिक, एक्सप्रेसवे के पास जाम लगाया
आगरा। आगरा के गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम शांति से संपन्न हो गया, लेकिन करणी सेना का एक गुट बाद में उग्र हो गया। इस गुट के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के पास ही यमुना एक्सप्रेसवे के प्वाइंट पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
सांसद सुमन के आवास की ओर कूच करने का ऐलान किया पर पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया
ये लोग सांसद रामली लाल सुमन के घर की ओर कूच
करने पर अड़े हुए थे। यहां उनकी पुलिस से झड़पें भी होने की खबर है।
सांसद सुमन के आवास पर उग्र प्रदर्शन कर चर्चाओं में आए करणी सेना के कार्यकर्ता जयंती समारोह तक तो शांत रहे, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ युवा खुली गाड़ी में सवार हुए और पुलिस द्वारा लगाई बेरीकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने इन लोगों को रोका तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
उग्र युवक हाथों में तलवारें लहरा रहे थे। बता दें कि ओकेंद्र राणा ने 26 मार्च की घटना के बाद आगरा में 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती मनाने की घोषणा करते हुए ऐलान किया था कि वे फिर से सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर जाएंगे। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत भी पिछले कुछ दिन से कुछ इसी तरह के इरादे जता रहे थे। इसी कारण से पुलिस ने सांसद सुमन के आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया था।
करणी सेना के कार्यकर्ताओं का जाम कुछ ही देर चल पाया और पुलिस ने रास्ता खुलवा दिया।