आगरा के एसीपी विनायक गोपाल   का सीतापुर तबादला, 21 ट्रेनी आईपीसी को मिली नियुक्ति

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में आईएएस से लेकर आईपीएस अधिकारियों को तबादला किया जा रहा है। साथ ही ट्रेनिंग पूरी कर चुके ट्रेनी अफसरों को फील्ड पर परमानेंट तैनाती भी दी जा रही है। इसी क्रम में यूपी सरकार ने देर रात 22 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी है। इसमें एक आईपीएस अधिकारी का तबादला और 21 ट्रेनी आईपीएस को स्थाई तैनाती मिली है। इसमें 2021, 2022 और 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

Jul 27, 2025 - 09:44
 0
आगरा के एसीपी विनायक गोपाल   का सीतापुर तबादला, 21 ट्रेनी आईपीसी को मिली नियुक्ति

आगरा के सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट रहे 2022 बैच के आईपीएस विनायक गोपाल भोसले का सहायक पुलिस अधीक्षक सीतापुर के पद पर तबादला कर दिया गया है। जबकि 2021 बैच के ट्रेनी आईपीएस अधिकारी राजेश गुनावत को सहायक पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के पद पर स्थायी तैनाती मिल गई है। इसी तरह 2022 बैच की ट्रेनी आईपीएस अधिकारी अरीबा नोमान को एएसपी झांसी, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में ट्रेनी एसीपी रही कृतिका शुक्ला को एसीपी प्रयागराज कमिश्नरेट, देवेश चतुर्वेदी को एएसपी अयोध्या और विवेक तिवारी को सहायक पुलिस अधीक्षक खीरी नियुक्त किया गया है।  

नई तैनाती के क्रम में आगरा पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी रहे आलोक राज को एएसपी हरदोई, माविस टक को एएसपी बांदा, गौतम राय को एएसपी बिजनौर और ट्रेनी एसीपी आगरा रही महाडिक अक्षय को एएसपी आगरा नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रशांत राज को एएसपी प्रतापगढ़, सिद्धार्थ के. मिश्रा को एएसपी मुजफ्फरनगर, आशना चौधरी को एएसपी मथुरा, विश्वजीत शौर्य को एएसपी सिद्धार्थ नगर, शिवम आशुतोष को एएसपी बरेली और अभिनय द्विवेदी को एएसपी मुरादाबाद बनाया गया है।
 

इसके अलावा सोनाली मिश्रा को एएसपी गोरखपुर, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की एसीपी नताशा गोयल को एएसपी पीलीभीत, गोल्डी गुप्ता को एएसपी जौनपुर, अरुण कुमार एस. को एएसपी फतेहगढ़, दीपक यादव को एएसपी उन्नाव और लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी रहे अभिषेक दावाच्या को एएसपी गोंडा के पद पर नई तैनाती मिली है। इस तरह आईपीएस विनायक गोपाल भोसले को छोड़कर बाकी सभी ट्रेनी आईपीएस अधिकारी है, जिन्हें अब स्थायी तैनाती मिल गई है।