यूपी आर्म रेसलिंग में दो स्वर्ण पदक जीतने पर आगरा के अधिवक्ता दलवीर सिंह चाहर का भव्य सम्मान
आगरा। आगरा सिविल कोर्ट परिसर में उस समय उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले आगरा के अधिवक्ता दलवीर सिंह चाहर का अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार और भव्य सम्मान किया गया। उनकी इस उपलब्धि को न सिर्फ खेल जगत, बल्कि अधिवक्ता समाज के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण बताया गया।

सम्मान समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर और तालियों की गूंज के बीच दलवीर सिंह चाहर का अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर वर्मा, एडवोकेट विशाल चौधरी, एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार डागुर, एडवोकेट सरदार सिंह चाहर, एडवोकेट मेव सिंह चौधरी, एडवोकेट रमेश सिंह चाहर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि दलवीर सिंह चाहर ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर आगरा और अधिवक्ता समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे आने और शारीरिक फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान भी किया।
सम्मान के दौरान दलवीर सिंह चाहर ने सभी वरिष्ठ व सहयोगी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि खेल और वकालत दोनों में अनुशासन, धैर्य और निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल और शुभकामनाओं के साथ किया गया।