आगरा भार्गव महिला सभा ने वनवासी प्रकल्प संस्थान में की सेवा
आगरा। आगरा भार्गव महिला सभा, भार्गव सभा और युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमती राज फरसैया वनवासी सेवा प्रकल्प संस्थान, दिल्ली गेट पर सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं बृजेश भार्गव ने सभी आगंतुकों और सजातीय बंधुओं का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रेरणा ग्रहण कर हमें निरंतर सेवा कार्यों में जुटे रहना चाहिए।
पूर्व प्रधान श्रीमती प्रतिमा भार्गव ने संस्थान की स्थापना और विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वनवासी सेवा प्रकल्प ने वर्षों से जरूरतमंदों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर सर्व श्री सुनीत, दयासरन भार्गव, राजेश, अल्पा, आलोक, अनिल होटल, कपिल, अंशु, अनिल रेल्वे, कंचन, समता, आशा, मेघा, अंजू, अनामिका, विशाल आदि की उपस्थिति रही। इन सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया। संचालन सचिव संगीता ने किया।