आगरा कॊलेज प्रिंसिपल ने कॊलेज के विकास में सभी शिक्षकों का सहयोग मांगा

आगरा। आगरा कॊलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने कॊलेज के सर्वांगीण विकास में सभी शिक्षकों से सहयोग मांगा है। प्रो. गौतम ने आगरा कॉलेज के भौतिकी विभाग में आयोजित अपने स्वागत समारोह में यह बात कही।

Apr 9, 2025 - 15:22
 0
आगरा कॊलेज प्रिंसिपल ने कॊलेज के विकास में सभी शिक्षकों का सहयोग मांगा
आगरा कॊलेज के भौतिकी विभाग में बुधवार को प्रिंसिपल प्रो. सीके गौतम का स्वागत करते शिक्षक।

-भौतिकी विभाग में प्राचार्य प्रो. सीके गौतम का किया गया स्वागत

समारोह में उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित प्राचार्य प्रो. सीके गौतम का भव्य स्वागत किया गया। प्रो. गौतम ने कहा कि भौतिकी विभाग के समस्त शिक्षक उनके परिवार का अभिन्न अंग हैं। 

सभी शिक्षकों ने प्राचार्य को कॉलेज के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डॉ. केके यादव, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र सिंह, पूर्व औटा महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. रंधीर इंदोलिया, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. केपी तिवारी, डॉ. संध्या मान, डॉ. अल्पना ओझा, डॉ. बीके शर्मा, डॉ. नीरा शर्मा एवं डॉ. चंद्रवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. धर्मवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गौरांग मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया।