आगरा कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, ड्राइंग–पेंटिंग, जूलॉजी व बॉटनी के विद्यार्थियों के लिए अहम सूचना

आगरा। आगरा कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने बताया कि सभी विभागों में प्रायोगिक परीक्षाएं एवं संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही हैं। इसी क्रम में ड्राइंग एंड पेंटिंग, जूलॉजी एवं बॉटनी विभाग से जुड़ी विस्तृत सूचना जारी की गई है।

Dec 17, 2025 - 19:21
 0
आगरा कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, ड्राइंग–पेंटिंग, जूलॉजी व बॉटनी के विद्यार्थियों के लिए अहम सूचना

ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग (एम.ए.)

ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग के एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों की एडवांस कम्पोज़ीशन विषय की प्रायोगिक परीक्षा 18 एवं 19 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में उपस्थिति अनिवार्य है तथा सभी विद्यार्थियों को अपनी प्रायोगिक फाइल परीक्षा के समय अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी।

ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग (बी.ए.)

बी.ए. सेमेस्टर–III के छात्र-छात्राओं की स्टिल लाइफ विषय की प्रायोगिक परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सभी विद्यार्थियों को 20 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। साथ ही इंटरनल मार्क्स के लिए प्रायोगिक फाइल समय से जमा करना अनिवार्य किया गया है।

प्राचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि बी.ए. सेमेस्टर–III के जिन विद्यार्थियों के असाइनमेंट अभी तक जमा नहीं हुए हैं, वे 20 दिसंबर 2025 तक हर हाल में जमा कर दें। निर्धारित तिथि के बाद असाइनमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जूलॉजी विभाग

जूलॉजी विभाग में एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर (रेगुलर एवं प्राइवेट/पुनर्परीक्षा) के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे, बैच–I, एम.एससी. (एफ) लैब में आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर (रेगुलर एवं प्राइवेट/पुनर्परीक्षा) की प्रायोगिक परीक्षा 23 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे, बैच–I, एम.एससी. (एफ) लैब में संपन्न होगी।

बॉटनी विभाग (बी.एस.सी. एवं एम.एस.सी.)

बॉटनी विभाग की प्रायोगिक परीक्षाएँ निम्नलिखित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी- एम.एस.सी. (पिछला) बॉटनी — 18 दिसंबर 2025, एम.एस.सी. (अंतिम) बॉटनी — 19 दिसंबर 2025 और बी.एस.सी. बॉटनी — 22 दिसंबर 2025।

प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी नियमों का पूर्णतः पालन करें, जिससे परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रक्रिया सुचारु और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

SP_Singh AURGURU Editor