आगरा कॉलेज की बीएससी रसायन विज्ञान की 21 मई की परीक्षा अब 22 मई को
आगरा। आगरा कॉलेज के बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए रसायन विज्ञान विभाग की परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। यह परीक्षा अब 21 मई की जगह 22 मई, 2025 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने बताया कि यह बदलाव कॉलेज परिसर में नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के संचालन के कारण किया गया है। रसायन विज्ञान विभाग की प्रभारी प्रो. संचिता सिंह ने सभी विद्यार्थियों से नवीन तिथि के अनुसार अनिवार्य रूप से परीक्षा में शामिल होने का अनुरोध किया है।
परीक्षा स्थगन का असर विशेष रूप से तीसरी बैच (रोल नंबर 2400010040469 से 2400010040541) और चौथी बैच (रोल नंबर 2400010040542 से 2400010040618) के विद्यार्थियों पर पड़ेगा।