आगरा कॉलेज में एल.एल.बी. प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 सितम्बर को
आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने शुक्रवार को जानकारी दी कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा निर्धारित एल.एल.बी. प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आगामी मंगलवार 23 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं विधि संकाय, आगरा कॉलेज, आगरा के परिसर में संपन्न होंगी।
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना आवश्यक है। छात्रों को निर्धारित कॉलेज यूनिफॉर्म/विधि वेशभूषा में परीक्षा देने आना होगा। इसके साथ ही प्रवेश पत्र, पहचान पत्र तथा प्रयोगात्मक परीक्षा की फाइल अपने साथ लाना अनिवार्य है।
प्राचार्य प्रो. गौतम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा नियमों का पालन करें और समय से विधि संकाय में पहुँचकर परीक्षा में सम्मिलित हों।