आगरा कॉलेज: परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर, प्राचार्य ने दी सख्त चेतावनी

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने सभी स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे अपने परीक्षा फॉर्म समय पर समर्थ पोर्टल पर भरें और इसकी सूचना कॉलेज को दें।

Nov 4, 2025 - 20:00
 0
आगरा कॉलेज: परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर, प्राचार्य ने दी सख्त चेतावनी
इमेज फोटो

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने सभी स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे अपने परीक्षा फॉर्म समय पर समर्थ पोर्टल पर भरें और इसकी सूचना कॉलेज को दें।

प्राचार्य ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को परीक्षा फॉर्म भरने में कोई कठिनाई आती है, तो वह तुरंत कॉलेज कार्यालय से संपर्क कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 नवम्बर 2025 परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है। निर्धारित समय के बाद फॉर्म न भरने की स्थिति में पूर्ण जिम्मेदारी छात्र की स्वयं की होगी।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. गौतम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे समय पर फॉर्म भरकर परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण करें और किसी भी असुविधा से बचें।