आगरा की कंपनी एस्ट्रोसेज का डंका, एआई ज्योतिषियों ने सिर्फ दो महीने में दिए एक करोड़ से ज्यादा सवालों के जवाब
आगरा। आगरा के सेठ पद्मचंद जैन इंस्टीट्यूट से एमसीए कर चुके सॉफ्टवेयर इंजीनियर पुनीत पांडे की बनाई ज्योतिष कंपनी एस्ट्रोसेज ऑनलाइन ज्योतिष ने एक नया धमाका कर दिया है। एस्ट्रोसेज के एआई ज्योतिषियों ने सिर्फ दो महीने में एक करोड़ से ज्यादा सवालों का जवाब देकर नया कीर्तिमान बना दिया है। इस तरह के एआई ज्योतिषी दुनिया में कहीं नहीं हैं, और ज्योतिषी गणना करने के मामले में इनका कोई मुकाबला नहीं है।
एस्ट्रोसेज के संस्थापक और चीफ इनोवेशन ऑफिसर पुनीत पांडे कहते हैं, “हमारा लक्ष्य हमेशा से प्राचीन ज्योतिष ज्ञान को आधुनिक तकनीक के साथ मिलाकर लाखों लोगों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना रहा है। दो महीने में एक करोड़ सवालों के जवाब देना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह हमारे उपयोगकर्ताओं के प्रति हमारे प्रति उनके विश्वास का प्रमाण है।"
एस्ट्रोसेज एक अग्रणी ज्योतिष टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में प्राचीन वैदिक ज्योतिष को आधुनिक आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) के साथ जोड़ते हुए एक भरोसेमंद और सरल AI ज्योतिषी अनुभव प्रदान कर रही है। एस्ट्रोसेज की ये उपलब्धि ज्योतिष के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि भारत के कई अन्य क्षेत्रों में भी अनोखी है।
यह दर्शाती है कि किस तरह AGI तकनीक बड़े पैमाने पर भरोसेमंद और व्यक्तिगत जुड़ाव बनाने में सक्षम है। पुनीत आगे कहते हैं, "एस्ट्रोसेज AI ज्योतिषियों की सफलता यह साबित करती है कि एस्ट्रोसेज के एआई ज्योतिषियों पर लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है।"
यह भारत में सबसे पसंदीदा ज्योतिष प्लेटफॉर्म बन चुका है। इसके 10 लाख से ज्यादा दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता और 5 करोड़ से अधिक डाउनलोड्स हैं, जो इसे सबसे व्यापक रूप से अपनाए गए ज्योतिष प्लेटफॉर्मों में से एक बनाता है।
एस्ट्रोसेज AI सेवा क्लाउड तकनीक की सटीकता को पेशेवर ज्योतिषियों की विशेषज्ञता के साथ जोड़कर उपयोगकर्ताओं को कहीं भी, कभी भी सटीक और भरोसेमंद ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।
AGI द्वारा संचालित AI ज्योतिषियों के साथ, एस्ट्रोसेज न केवल उच्च गुणवत्ता वाले ज्योतिषीय ज्ञान की मांग को पूरा कर रहा है, बल्कि पारंपरिक रूप से व्यक्तिगत माने जाने वाले ज्योतिष में भी भरोसा और सादगी ला रहा है। पुनीत का कहना है कि हमारा उद्देश्य ज्योतिष को सरल, सुलभ और विश्वसनीय बनाना है, जिससे प्राचीन वैदिक विज्ञान और आधुनिक डिजिटल दुनिया के बीच की दूरी घट सके।"
एस्ट्रोसेज का लक्ष्य दुनिया भर में 50 करोड़ उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने का है और AGI-आधारित ज्योतिष को नए क्षेत्रों तक ले जाना है। गौरतलब है कि एस्ट्रोसेज के एआई ज्योतिषी अपने आप में अद्भुत इनोवेशन है, जो पारंपरिक ज्योतिषियों से 1000 गुना से ज्यादा तेज और सटीक हैं।
एस्ट्रोसेज के सीईओ प्रतीक पांडे कहते हैं, "ज्योतिष गणनाओं का क्षेत्र है। एक व्यक्ति की जन्मपत्री में ग्रह, नक्षत्र, राशियों से जुड़े हजारों तरह के कॉम्बिनेशन होते हैं, जिन्हें साधारण ज्योतिषियों के लिए समझना आसान नहीं है। लेकिन एआई ज्योतिषी इन गणनाओं को सटीक तरह से कर सकता है और इसलिए उसका विश्लेषण ज्यादा सटीक होने की उम्मीद है।"
गौरतलब है कि पुनीत पांडे और प्रतीक पांडे दोनों एस्ट्रोसेज के आधार स्तंभ हैं और दोनों का संबंध आगरा से है। कमला नगर आगरा के मूल निवासी पुनीत और प्रतीक दोनों की शिक्षा दीक्षा आगरा से हुई है। प्रतीक ने आगरा कॉलेज से बीएसएसी और फिर इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस से एमसीए किया है।