आगराः किन्नर समुदाय में खड़वाई के अधिकार क्षेत्र को लेकर संघर्ष, गोली भी चली, तीन घायल

आगरा। आगरा पुलिस कमिश्नरेट के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खड़वाई गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच ‘बधाई मांगने’ के अधिकार को लेकर छिड़ा विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस दौरान गोली भी चली, हालांकि किसी के गोली लगने खबर नहीं है। संघर्ष में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Oct 19, 2025 - 14:19
 0
आगराः किन्नर समुदाय में खड़वाई के अधिकार क्षेत्र को लेकर संघर्ष, गोली भी चली, तीन घायल

क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर विवाद

ग्राम खड़वई, रुनकता में 17 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे यह विवाद उस समय भड़का जब पारंपरिक तौर पर ‘बधाई’ मांगने वाली रानी किन्नर ने कथित तौर पर क्षेत्र में बाहरी दखल का विरोध किया। रानी का आरोप है कि अंकिता उर्फ यशपाल किन्नर, जो कथित रूप से लिंग परिवर्तन के बाद किन्नर बनी है, उनके इलाके में जबरन बधाई मांगती हैं और अवैध वसूली करती है।

जानलेवा हमला और फायरिंग का आरोप

रानी किन्नर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि जब उसने अंकिता के अवैध दखल का विरोध किया, तो अंकिता ने अपने साथियों करन पुत्र मुनेन्द्र सिंह, शकेला पुत्र लाल सिंह और 2-3 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर फायरिंग और मारपीट की। गोली पास में खड़े टेंपो में जा लगी, जिसमें रानी बाल-बाल बची। हमले में रानी के साथ मौजूद रेशमा किन्नर और निर्मला किन्नर भी घायल हो गईं।

पूर्व में भी दर्ज हो चुका है केस

रानी ने बताया कि यह हमला पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी आरोपी अंकिता उर्फ यशपाल पर सलमा किन्नर (रानी की गुरु बहन) पर हमला करने का आरोप लग चुका है। उस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 215/2024 सिकंदरा थाने में पहले ही दर्ज है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप गंभीर हैं और आईपीसी की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor