आगराः चिल्लर पार्टी में संस्कारों का संगम: बाल दिवस पर बच्चों ने सीखे जीवन मूल्यों के पाठ

आगरा में भारतीय जैन संगठन द्वारा रविवार को आयोजित विशेष बाल दिवस कार्यक्रम 'चिल्लर पार्टी' में उत्साह, ज्ञान और संस्कार का अद्भुत संगम देखने को मिला। महावीर पार्क डी ब्लॉक, कमला नगर में आयोजित इस आयोजन में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 300 से अधिक बच्चों ने जयकारों, खेल, क्विज़, प्रेरक सत्रों और संस्कारों के मंत्र में डूबकर आनंद लिया।

Nov 16, 2025 - 20:10
 0
आगराः चिल्लर पार्टी में संस्कारों का संगम: बाल दिवस पर बच्चों ने सीखे जीवन मूल्यों के पाठ
भारतीय जैन संगठना द्वारा रविवार को कमला नगर के पार्क में आयोजित चिल्लर पार्टी में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

आगरा। भारतीय जैन संगठना द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को विशेष कार्यक्रम 'चिल्लर पार्टी' का आयोजन महावीर पार्क डी ब्लॉक, कमला नगर में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं भक्ति गीतों से की गई।

कार्यक्रम में सुबह से ही बच्चों की ऊर्जा देखने लायक थी। इस अनूठे बाल दिवस समारोह में तीन सौ से अधिक बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जैन समाज के नन्हे बच्चों में धार्मिक संस्कार, राष्ट्र जागरूकता, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना था।

प्रमुख वक्ताओं- सरिता काला, अंकिता जैन, अंकेश जैन, स्मृति जैन, सीए सुरेश जैन, पारस जैन ने बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बचपन में सीखे गए संस्कार ही जीवनभर साथ देते हैं। उन्होंने बच्चों को सुबह जल्दी उठने, नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, समय की पाबंदी, पढ़ने की आदत और सत्य बोलने जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में क्विज़ प्रतियोगिता, प्रेरक सत्र, समूह गतिविधियाँ, आउटडोर गेम्स, फन ज़ोन, स्वादिष्ट भोजन और गिफ्ट वितरण ने बच्चों के आनंद को चौगुना कर दिया। ‘चिल्लर पार्टी’ बच्चों के लिए ज्ञान, संस्कार और मनोरंजन का अद्भुत संगम साबित हुई।

कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आगरा शहर अध्यक्ष अंकुश जैन, शैलेंद्र जैन, अमित जैन, अंकेश जैन, कुमार मंगलम जैन, सुरेंद्र जैन, रोहित जैन अहिंसा, यशपाल जैन, जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन एवं संपूर्ण टीम का योगदान सराहनीय रहा।
संरक्षकगण मनोज बाकलीवाल, मुकेश जैन ओसवाल, पंकज जैन, राष्ट्रीय टीम के शांति लाल जैन मुथ्था, नन्दकिशोर जैन शांखला, कोमल जैन, पंकज जैन एवं प्रदीप जैन संचेती का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

SP_Singh AURGURU Editor