जुहू में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में आगरा कनेक्शन उजागर

रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर 31 जनवरी की रात हुई फायरिंग मामले में आगरा और नोएडा से चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं और Signal ऐप के जरिए साजिश रची गई थी। फायरिंग रंगदारी के उद्देश्य से की गई बताई जा रही है। मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोंकर अभी फरार है। रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।

Feb 16, 2026 - 15:49
 0
जुहू में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में आगरा कनेक्शन उजागर
रोहित के घर पर फायरिंग के बाद जांच करती सुरक्षा टीम।

आगरा और नोयडा के शूटर गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े होने का आरोप

आगरा/नोयडा।  मुंबई के जुहू स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर 31 जनवरी की देर रात करीब 5 राउंड फायरिंग की सनसनीखेज घटना में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात में आगरा के शूटर भी शामिल थे। संयुक्त कार्रवाई में चार मुख्य आरोपियों को आगरा और नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना ने फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

संयुक्त कार्रवाई: तीन राज्यों की एजेंसियां एक्शन में

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच, हरियाणा एसटीएफ और आगरा एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। लगातार तकनीकी निगरानी और इनपुट के आधार पर आरोपियों को ट्रैक किया गया और दबिश देकर पकड़ा गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार चार मुख्य आरोपियों में रितिक यादव-निवासी बहाबिजोली, आगरा (शूटर), दीपक-निवासी सेक्टर-45 सदरपुर, नोएडा, सन्नी-बहाबिजोली, आगरा और सोनू- बहाबिजोली, आगरा शामिल हैं। इन सभी को आगरा और नोएडा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क से जुड़े हैं।

Signal ऐप के जरिए रची गई साजिश

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आपस में संपर्क और योजना बनाने के लिए Signal ऐप का इस्तेमाल किया। फायरिंग की वारदात कथित तौर पर रंगदारी वसूलने के मकसद से की गई थी। इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोंकर अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आसपास की निगरानी तेज कर दी गई है।

जांच जारी, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आगरा में लॉरेंस गैंग का कोई सक्रिय मॉड्यूल काम कर रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य सहयोगियों और फंडिंग स्रोतों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस गिरफ्तारी से यह संकेत जरूर मिला है कि गैंग ने उत्तर प्रदेश में भी अपनी पैठ बनाने की कोशिश की है।