आगरा डेफ एनेबल सोसाइटी ने की क्रिसमस और नववर्ष पार्टी
आगरा। आगरा डेफ एनेबल सोसाइटी ने कमला नगर के जनक पार्क में क्रिसमस और नववर्ष की पार्टी कर दिव्यांगजनों का दिन खास बना दिया। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेल और मनोरंजन की गतिविधियों में भी भाग लिया।
जनक पार्क समिति के सदस्यों का योगदान इस आयोजन को सफल बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण था। उनके सहयोग से न केवल इस कार्यक्रम का आयोजन संभव हो पाया, बल्कि दिव्यांगजन समुदाय को खुशी और उत्साह का एक बेहतरीन अनुभव भी प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में संस्था की जनरल सेक्रेटरी अंशु गुप्ता, टीना गुप्ता, बल्देव, रश्मि, काजल, जीतू, नीरज जैन आदि उपस्थित थे। महासचिव अंशु गुप्ता ने जनक पार्क समिति का आभार व्यक्त किया है।