महिला आरक्षण पर आगरा की महापौर का तीखा हमला: ‘विपक्ष डकैत और मोदी धुरंधर’, देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी
आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए उसे डकैत करार दिया है। उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को छीनने की कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी और इस लड़ाई में उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे धुरंधर नेता खड़े हैं।
रविवार को दयालबाग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर महिलाओं को व्यापक प्रतिनिधित्व देकर सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया है। उनके इस कदम का असर केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की महिलाओं पर पड़ा है।
महापौर हेमलता दिवाकर ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक को गिराकर विपक्ष देश की आधी आबादी की नजरों में गिर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया है कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और सरकार महिलाओं के अधिकारों को दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश की महिलाएं अब अपने अधिकारों के लिए पीछे हटने वाली नहीं हैं। हम अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे और उसे हासिल करके रहेंगे। हमें अपने नरेंद्र भाई मोदी पर पूरा भरोसा है। वह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेंगे।
महापौर ने आगे कहा कि यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। सड़क से लेकर संसद तक, महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस जंग को लड़ेंगी और जीत हासिल करेंगी।
Top of Form
Bottom of Form
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form