आगरा के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश विधान सभा की दो स्थायी समितियों के सदस्य नामित
आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आगरा छावनी क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश को मंत्रियों को परामर्श देने वाली दो महत्वपूर्ण स्थायी समितियों का सदस्य नामित किया है।
डॉ. धर्मेश को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण एवं समाज कल्याण स्थायी समिति (समाज कल्याण मंत्री) तथा पुलिस स्थायी समिति, दोनों में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह नियुक्ति वर्ष 2025-2026 के लिए प्रभावी रहेगी।
समाज कल्याण विभाग की स्थायी समिति में मथुरा के विधायक पूरन प्रकाश, जलेसर (एटा) के विधायक संजीव कुमार दिवाकर और मैनपुरी के विधायक बृजेश कठेरिया समेत कुल 16 विधायकों को शामिल किया गया है।