आगराः 1.26 करोड़ से बनेगी नीतेश नगर की सड़क, विधायक खंडेलवाल ने कराया शिलान्यास
आगरा। आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बोदला वार्ड-42 में मंगलवार को दहतोरा रोड स्थित नीतेश नगर की मुख्य सड़क का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये की लागत आएगी।
कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा द्वारा स्वीकृत इस मार्ग का निर्माण डूडा विभाग करेगा। शिलान्यास समारोह में मंडल अध्यक्ष राहुल जैन ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
समारोह में पार्षद रवि करोतिया, निरंजन सिंह केम, प्रवीणा राजावत, वरुण पाराशर, टी.एन. सिंह चौहान, नरेश राजपूत, मनोज चौहान, बबली धाकड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस रोड निर्माण को क्षेत्र के लिए विकास की बड़ी सौगात बताया। यह सड़क बनने से हजारों परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्टर मजबूत होगा।