आगरा करेगा सिनेमा और खेल के दिग्गजों को नमन, 14वां ‘लीडर्स आगरा’ अवार्ड्स धर्मेंद्र जी को समर्पित
आगरा। आगरा का सामाजिक-सांस्कृतिक सम्मान ‘लीडर्स आगरा अवार्ड्स’ का 14वां संस्करण इस बार श्रद्धा और सम्मान की विशेष भावना के साथ आयोजित होने जा रहा है। तपन ग्रुप और लीडर्स आगरा के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह समारोह 22 फरवरी को आगरा में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष पूरा कार्यक्रम देश के महान और लोकप्रिय दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित रहेगा, जिनके प्रति आगरा अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा और महामंत्री सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगरा का यह मंच वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करता आ रहा है। इस बार आयोजन को विशेष बनाते हुए पूरा समारोह धर्मेंद्र जी की स्मृति को समर्पित किया गया है, जिनका सिनेमा और समाज पर गहरा प्रभाव रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रख्यात क्रिकेटर और आगरा के प्रथम रणजी खिलाड़ी मनमोहन अस्थाना को भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए जाएंगे। खेल जगत में उनके योगदान को याद करते हुए आगरा उन्हें भी सम्मानपूर्वक नमन करेगा।
इस आयोजन के प्रचार-प्रसार की कड़ी में आज एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान आगरा के पूर्व महापौर एवं राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने लीडर्स आगरा की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच आगरा की प्रतिभाओं, प्रेरक व्यक्तित्वों और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी विभूतियों को सम्मान देकर समाज को सकारात्मक दिशा देता है।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, सुनील जैन, पार्षद शरद चौहान, भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, पूर्व पार्षद आशीष पाराशर, सुनील बग्गा, स्वीटी चौहान, रोबिन जैन, हरीकांत शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।