आगरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, चैन स्नैचिंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ में दबोचे गए, एक के पैर में लगी गोली
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में महिला से हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। 13 दिसंबर 2025 को करकुंज रोड पर हुई चैन स्नैचिंग की घटना में शामिल दो शातिर आरोपियों को थाना सिकंदरा पुलिस और सिटी सर्विलांस नगर जोन की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि घटना में शामिल आरोपी मथुरा–मांगरोल रोड की ओर भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। जब पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी उपदेश उर्फ रॉकी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा छीनी गई चैन को बेचकर प्राप्त 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महादिक ने बताया कि महिला से चैन स्नैचिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गई थीं। थाना सिकंदरा पुलिस और सिटी सर्विलांस नगर जोन की संयुक्त कार्रवाई से आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। इस सफलता से क्षेत्र में सक्रिय स्नैचिंग गिरोह पर बड़ा प्रहार हुआ है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आगरा पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई को कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।