आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटकांड में शामिल तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्रांतर्गत नुनिहाई रोड पर 25 दिसंबर 2025 को व्यवसायी के साथ मारपीट कर स्कूटी और चांदी स्क्रैप का माल लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को पुलिस एवं सर्विलांस/एसओजी टीम नगर जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
एत्माद्दौला क्षेत्र में व्यवसायी से मारपीट व लूट की घटना का खुलासा, दो आरोपी घायल
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्रांतर्गत नुनिहाई रोड पर 25 दिसंबर 2025 को व्यवसायी के साथ मारपीट कर स्कूटी और चांदी स्क्रैप का माल लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को पुलिस एवं सर्विलांस/एसओजी टीम नगर जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूटकांड में शामिल बदमाश महताब बाग क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर 01/02 जनवरी 2026 की रात्रि पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में अभियुक्त बबलू उर्फ बिल्ला यादव और नितिन चौहान के पैर में गोली लग गई। दोनों घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार किए गए तीसरे अभियुक्त की पहचान रंजीत प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे (.315 बोर), 02 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 अपाचे मोटरसाइकिल तथा लूटा गया लगभग 35 किलोग्राम स्क्रैप का माल बरामद किया है।
इस पूरी कार्रवाई की जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त (छत्ता) आगरा द्वारा दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और अन्य संभावित मामलों में उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ जारी है।