कर्तव्य पथ के माध्यम से आगरा पुलिस ने हर घर तिरंगा अभियान का किया जोरदार आह्वान

आगरा। स्वतंत्रता दिवस के उत्सवों के बीच, आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने सूरसदन में कर्तव्य पथ नामक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम खासतौर पर पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। रंगारंग नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पुलिस के कार्यों, उनके संघर्षों और समाज में उनकी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

Aug 11, 2025 - 22:48
 0
कर्तव्य पथ के माध्यम से आगरा पुलिस ने हर घर तिरंगा अभियान का किया जोरदार आह्वान
स्वतंत्रता दिवस के उत्सवों की श्रृंखला में सोमवार को सूरसदन में आगरा पुलिस कमिश्ररेट द्वारा आयोजित कर्तव्य पथ कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें।

इस मौके पर आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम सेवा, सुरक्षा और संवेदना के तीन रंगों को दर्शाता है, जो आगरा पुलिस के कामकाज की पहचान हैं। उन्होंने बताया कि यह 70वां कर्तव्य पथ आयोजन है, जिसमें प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने का विशेष प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई और लोगों को सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ वामा सारथी टीम और पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों ने भी देशभक्ति के गीतों और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति की झलक साफ नजर आई, जिसे देखकर सभी उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों को तालियों से सराहा और पुलिस की भूमिका तथा उनकी चुनौतियों को समझने का अवसर प्राप्त किया। इस तरह कर्तव्य पथ कार्यक्रम ने आगरा पुलिस और नागरिकों के बीच के संबंधों को मजबूत करने में एक अहम भूमिका निभाई।

SP_Singh AURGURU Editor