तिरंगे के साए में आगरा : 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा, संस्कृति और संविधान के प्रति जन-ज्वार

आगरा। 77वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक नगरी आगरा पूरी तरह राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्यों और संविधानिक चेतना के रंग में रंगी नजर आई। शहर के हर कोने में तिरंगे के सम्मान, भारत माता की जयकारों और विकसित भारत के संकल्प की गूंज सुनाई दी। खेल, शिक्षा, व्यापार, सामाजिक सेवा, रक्तदान, दिव्यांग समावेशन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत, हर क्षेत्र में गणतंत्र का उत्सव पूरे गौरव और गरिमा के साथ मनाया गया।

Jan 26, 2026 - 20:14
 0
तिरंगे के साए में आगरा : 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा, संस्कृति और संविधान के प्रति जन-ज्वार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के सामने आगरा ताज ऑफ मैराथन की तृतीय प्रोमो रेस का फ्लैग दिखाकर शुभारंभ करते अपर नगर आयुक्त ललित कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम। साथ हैं आगरा स्पोर्ट्स फेडरेशन के पदाधिकारी एवं धावक।

पारंपरिक परिधानों में राष्ट्रभक्ति की दौड़ : आगरा ताज हाफ मैराथन की तृतीय प्रोमो रन

आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन एवं आगरा नगर निगम द्वारा आगरा ताज हाफ मैराथन के प्रचार हेतु गणतंत्र दिवस के अवसर पर तृतीय प्रोमो रन का आयोजन किया गया। संजय प्लेस स्थित नगर निगम पार्क से प्रारंभ हुई तीन किलोमीटर की इस प्रोमो रन में पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर दौड़ते ढाई सौ से अधिक हर आयु वर्ग के धावकों ने सामाजिक एकता, देशभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का जीवंत संदेश दिया।
मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर एवं विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने ध्वजारोहण कर धावकों का उत्साहवर्धन किया। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने हरी झंडी दिखाकर प्रोमो रन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आगरा स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी अध्यक्ष संदीप ढल, आयोजन सचिव डॉ. संजय गुप्ता, कार्यक्रम समन्वयक गोपाल शर्मा, आवेग मित्तल, भरत सारस्वत, महेश सारस्वत, जय यादव, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. वर्षा गुप्ता, सर्वेश, तुषार, गोपाल अग्रवाल, अशोक कुशवाह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. विकास मित्तल व डॉ. संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि 8 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम से उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आगरा ताज हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन दीपक नेगी एवं रोटेरियन आरती महरोत्रा ने किया।

नेशनल चैम्बर में 77वां गणतंत्र दिवस : विकसित भारत 2047 का स्पष्ट आह्वान

नेशनल चैंबर के गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के मौके पर मौजूद पदाधिकारी और पूर्व अध्यक्षगण। 

नेशनल चैम्बर प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने ध्वजारोहण कर कहा कि भारतीय संविधान को लागू हुए 76 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और देश संवैधानिक व आर्थिक रूप से निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन 2047 के अंतर्गत विकसित भारत के निर्माण में सभी नागरिकों से योगदान का आह्वान किया।
उपाध्यक्ष विवेक जैन, पूर्व अध्यक्षगण सीताराम अग्रवाल अतुल कुमार गुप्ता, भुवेश अग्रवाल ने व्यापारियों से मेक इन इंडिया को सशक्त करने की अपील की।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल, श्रीकिशन गोयल, मयंक अग्रवाल, सूर्यांश अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, हरिओम अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक गोयल, गिरीश चंद गोयल, संजय गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र नाथ गुप्ता, अजय गुप्ता रंगीला, मयंक मित्तल, रवि शर्मा, सौरभ अग्रवाल, सचिन गर्ग, गोविन्द प्रसाद सिंघल, अनुज विकल, संजय अरोरा, पवन पैंगुरिया, अनूप गोयल, अनुराग गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

प्रिव्यूड पब्लिक स्कूल : अनुशासन, संस्कृति और प्रतिभा का राष्ट्रोत्सव

गणतंत्र दिवस पर प्रिल्यूड पल्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों की एक झलक।

प्रिव्यूड पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस भव्यता, अनुशासन और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट देवेंद्र बाजपेई रहे। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के उपरांत छात्रा उप-प्रमुख के प्रेरक भाषण, प्री-प्राइमरी के नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियां, एकल गायन, एकल वादन, कविता पाठ, कोयर गीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष बना दिया।

गायन एवं वादन प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित निर्णायक मंडल में डॉ. कविता शर्मा (संगीत प्रवक्ता) एवं श्री शुभाशीष गांगुली (प्रसिद्ध तबला वादक, ऑल इंडिया रेडियो) उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल को स्मृति स्वरूप भेंट देकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता परिणामों के अनुसार एकल गायन प्रतियोगिता में आराध्या दयाल (ओरायन हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पर्मिता गौतम (एंड्रोमेडा हाउस) द्वितीय, गीतिका कुकरेजा (पेगासिस हाउस) तृतीय तथा हर्षा आलोक सिंह (फीनिक्स हाउस) चतुर्थ स्थान पर रहीं। वहीं एकल वादन प्रतियोगिता में अनन्या शर्मा (फीनिक्स हाउस) एवं प्रेम गज़ाला (एंड्रोमेडा हाउस) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, देबेंद्रिता डे (ओरायन हाउस) द्वितीय तथा वंश अग्रवाल (पेगासिस हाउस) तृतीय स्थान पर रहे।

निर्णायक मंडल में डॉ. कविता शर्मा एवं शुभाशीष गांगुली उपस्थित रहे। विद्यालय निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने पर्यावरण व जल संरक्षण पर प्रेरक विचार रखे। प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने कर्तव्य, अनुशासन और संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। समापन आद्या सोनी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

लायंस क्लब कॉनरॉय : रक्तदान से राष्ट्रसेवा

गणतंत्र दिवस पर रक्तदान करते लायंस क्लब कॊनरॊय के पदाधिकारी। 

गणतंत्र दिवस पर कमला नगर स्थित डीडी सुइट्स में लायंस क्लब कॉनरॉय द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय लॉयन अजय भार्गव रहे। कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
क्लब अध्यक्ष विशाल सिंघल, सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग के साथ रूपाली गर्ग, सौम्या गुप्ता, निशेष, रोहित अग्रवाल, अंकुश बंसल, प्रशांत गर्ग, निखिल, शरद महेश्वरी, सौरभ अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, आकाश, प्रमेंद्र, नेहा, रेखा आदि उपस्थित रहे।

मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति : ध्वजारोहण व प्रसादी वितरण

मोतीगंज स्थित समिति कार्यालय पर श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति द्वारा ध्वजारोहण कर प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल, महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीनाथ बंसल एवं कृष्ण कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष मयंक मंगल, अखिलेश गोयल, अखिल मंगल, मोहित गर्ग, राकेश कुमार, मनोज अग्रवाल, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

जनक पार्क : दिव्यांग समावेशन, कर्तव्य और सामाजिक एकता

गणतंत्र दिवस पर जनक पार्क में आयोजित समारोह की एक झलक।

जनक पार्क विकास समिति द्वारा आयोजित समारोह में सीए राकेश अग्रवाल, श्रीमती रश्मि एवं श्री लक्ष्मीकांत ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में आगरा डेफ एनेबल सोसाइटी एवं आगरा डिवीजन एसोसिएशन ऑफ डेफ की सक्रिय सहभागिता रही।
समिति की ओर से विनोद जैन, मोहित अग्रवाल, राजीव सिंघल, ओपी अग्रवाल, जीपी अग्रवाल, महावीर बाबू, डॉ. कुशवाह, सुरेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल तथा डेफ सोसाइटी से अंशु गुप्ता, गौरव अग्रवाल, जीतू, काजल उपस्थित रहे। इसी अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जनक पार्क में खेल दिवस एवं पतंग महोत्सव का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।

माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब शमसाबाद में हुआ ध्वजारोहण

माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब शमसाबाद के गणतंत्र दिवस समारोह में मौजूद अध्यक्ष आशीष आर्य एवं अन्य पदाधिकारी। 

माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब शमसाबाद द्वारा गांधी आश्रम पर ध्वजारोहण किया गया। अध्यक्ष आशीष आर्य ने बताया के लाखों बलिदानों से मिली आजादी के बाद 1950 में भारत को अपना संविधान मिला जो हमें लोकतांत्रिक देश में परस्पर मेल-जोल, सदभाव, समानता से जीने का अधिकार देता है जिसे हम 26जनवरी को गणतंत्र दिवस से रूप में मनाते हैं।

कार्यक्रम में सचिव नितिन गुप्ता,  सुभाष चंद्र सभासद, रीतेश गुप्ता, राहुल बन्देजिया, उमेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, आयुष गुप्ता, ओम गुप्ता, हर्ष गुप्ता, विपिन गुप्ता, गौरव गुप्ता, उदय गुप्ता, महिला क्लब से रजनी गुप्ता, श्वेता गुप्ता,  माधुरी गुप्ता, दीपा गुप्ता, रमा गुप्ता, सीमा गुप्ता, वंदना गुप्ता, डॉली गुप्ता, पूजा गुप्ता, रानी गुप्ता, बिंदिया गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सेना और पुलिस को समर्पित गणतंत्र दिवस समारोह

हरिओम केएसके पर गणतंत्र दिवस समारोह में महिलाओं को चूल्हे और गैस सिलेंडर वितरित करते एमएलसी विजय शिवहरे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोदला बीचपुरी रोड स्थित हरिओम केएसके पर वीरता सेवा सम्मान समिति द्वारा सेना एवं पुलिस को समर्पित समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दिवंगत कर्नल ओपी शर्मा और विंग कमांडर एम शर्मा की स्मृति में लगे 60 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराकर किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 108 महिलाओं को एमएलसी विजय शिवहरे ने चूल्हे और सिलेंडर वितरित किये। इस मौके पर मानव शर्मा, मधु शर्मा, अनुराग उपाध्याय, विधि शर्मा, संजय शर्मा, दीपक पुंढीर, अजब सिंह, एडवोकेट दुर्गविजय सिंह शाक्य, अमित तिवारी, अनीता मुद्गल, रेखा शर्मा, नीलम, नूतन, रचना शुक्ला, अंजू, शिल्पा, रीत महरेश आदि उपस्थित रहे।

बेलनगंज चौराहे पर समाजसेवियों ने फहराया तिरंगा

बेलनगंज चौराहे पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मौजूद समाजसेवी।

आगरा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पं. कालीचरण तिवारी स्थल, बेलनगंज चौराहा पर समाजसेवियों द्वारा पूरे श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति भाव के साथ तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर डॉ. राजीव शर्मा, ज्योति गुरु, हनुमान मंदिर लंगड़े की चौकी, अनुराग चतुर्वेदी (पार्षद), दीपक खरे (पूर्व पार्षद), श्याम भोजवानी (पूर्व पार्षद), संदीप तिवारी (लाला भाई), चौ. अखिल यादव, राजकुमार खंडेलवाल, पं. गिरीश शर्मा (महंत पंचमुखी महादेव मंदिर), कृष्ण कान्त एडवोकेट, योगेश शर्मा, महंत नंदन गुरु (मंदिर मथुरेश जी), कपिल खंडेलवाल, महंत अमित शर्मा, मोंटू बंसल, अंकुर गोयल, शंभू पंडित, सुनील केसरवानी, के.के. गुप्ता एडवोकेट, धीरज जैन, अरविंद पंडित, धीरज पंडित, नैतिक तिवारी, शकुन तिवारी, विपिन बाबा, मनोज जैन वैध, अनुज महेश्वरी, विजय शुक्ला, प्रभाकर शर्मा, रानू रावत, संजय शर्मा, मनीष खंडेलवाल, मयंक शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक खरे द्वारा किया गया। संदीप तिवारी एवं चौ. अखिल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

SP_Singh AURGURU Editor