आगराः ज्योति विसर्जन और भंडारे के साथ श्रद्धा और आस्था में डूबा सिंधी समाज, चालिहा पर्व सम्पन्न

आगरा। सिंधी समाज का 40 दिवसीय चालिहा पर्व रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। समापन पर बल्केश्वर और शहीद नगर में भव्य आयोजन हुए, जहाँ भजन–कीर्तन, सम्मान समारोह, भंडारा और ज्योति विसर्जन से वातावरण भक्तिमय बन गया। बड़ी संख्या में महिला–पुरुष श्रद्धालुओं ने जयकारों और भक्ति गीतों के बीच भगवान झूलेलाल साईं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Aug 24, 2025 - 22:14
 0
आगराः ज्योति विसर्जन और भंडारे के साथ श्रद्धा और आस्था में डूबा सिंधी समाज, चालिहा पर्व सम्पन्न
सिंधी समाज के चालिहा पर्व के समापन पर रविवार को बल्केश्वर में ज्योति विसर्जन के लिए नाचते-गाते जातीं महिलाएं।

बल्केश्वर: भंडारा, सम्मान और ज्योति विसर्जन

बल्केश्वर स्थित सिंधु सेवा संगम एवं पूज्य सिंधी पंचायत ने चालिहा पर्व के अंतिम दिन विशेष आयोजन किया। सबसे पहले श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा रखा गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद बीते दिनों हुए टीजड़ी पर्व के सफल आयोजन में योगदान देने वाली महिलाओं और समाज के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

शाम होते ही सिंधी समाज के सैकड़ों श्रद्धालु साईं झूलेलाल मंदिर से शोभायात्रा लेकर निकले। हाथों में अखंड ज्योति और माथे पर सिंधी टोपी सजाए श्रद्धालु बैंड–बाजों और भजनों के साथ यमुना घाट पहुँचे। “झूलेलाल की जय” के गगनभेदी नारों के बीच श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में ज्योति विसर्जन कर आस्था का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख रूप से राजू खेमानी, सूर्य प्रकाश, खेम चंद तेजानी, मेघराज दियालानी, अमृत माखीजा, किशोर बुधरानी, विकास जेठवानी, मेघराज शर्मा, इंद्र तुलसानी,  सतराम दास रमेश खरेजा, कपिल पंजवानी,  विकास जेठवानी, पवन बत्रा, मुकेश सभानी,राम चंद हसानी,मोहन लाल गोस्वामी,  ईश्वर सेवकानी,आशीष खत्री, संजय लालवाणी, रवि चावला, शंकर लाल, किशन चंद, नरेश निरकारी,राम चंद हसानी, शंकर जगवानी, हरेश पंजवानी, पुनीत खटर, विक्रम हिंदवानी, मधु माखीजा,भगवंती दीदी, भविका दियालानी, रशिम बुधरानी, प्रिया भगतियानी, नैना जेठवानी, सिद्धि आयलानी, प्रिया पंजवानी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शहीद नगर: मंदिर प्रांगण में गूंजे भजन और जयकारे

शहीद नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में भी रविवार को महोत्सव का समापन हर्षोल्लास से हुआ। पूज्य सिंधी पंचायत एवं महिला मंडली की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ समाजसेवियों और पदाधिकारियों ने ज्योति प्रज्वलन से की।

40 दिनों तक चले व्रत और प्रतिदिन हुए भक्ति कार्यक्रमों की स्मृतियों को ताज़ा करते हुए श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। नारंगी वस्त्र और “जय झूलेलाल” की टोपियों से सजे भक्तों ने मंदिर प्रांगण को उत्सव स्थल में बदल दिया। बच्चों और युवाओं ने भी नाचते–गाते हुए वातावरण को और उल्लासपूर्ण बना दिया। समापन पर भव्य भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्य रूप से श्याम भोजवानी, हीरानंद देवनानी दौलत मोडवानी, मोहनलाल मोडवानी, रमेश देवनानी, पीतांबर चंदानी, संजय देवनानी,भानु खानचंदानी, सुंदर दास, हरीश रामानी, जसवंत, किशोर कुशलानी, अनिल मोडवानी, गंगाधर केसनानी, ताराचंद खुशलानी,रिया तलरेजा, चंद्रा रामानी, गीता खानचंदानी, कोमल नाजवानी भावना रामानी, गोदावरी देवी, पूजा देवनानी, दिव्या कोठारी, दीपा चंदानी, निर्मला, गीता रजवानी, अनीता चावला, ईश्वरी देवी, लाजवंती, अनीता आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor